फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जुन्गा में बच्चों को बांटे ओआरएस के पैकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा अभियान के तहत सिविल अस्पताल जुन्गा में 5 वर्ष की आयु से कम बच्चों को ओआरएस पैकेट और जिंक की टेबलेट वितरित की गईं। बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया गया। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत ने बताया कि 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की देश में दस्त से सबसे अधिक मौतें होती हैं जिसे शून्य करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के सौजन्य से इस कार्यक्रम को आरंभ किया है। उन्होंने बताया कि अभियान 30 मार्च तक पूरे देश में चलेगा। इस मौके पर बच्चों से जुड़ीं विभिन्न बीमारियों से बचाव बारे जानकारी दी जाएगी। सिविल अस्पताल जुन्गा के प्रभारी डॉ. मनोज वर्मा ने लोगों को पानी उबाल कर पीने की सलाह दी है। इसके साथ घर की पानी की टंकियों में ब्लीचिंग पाउडर समय-समय पर अवश्य डालें। इसके अतिरिक्त अप्रमाणित जल से बनी कुल्फी और आइसक्रीम आदि वस्तुएं इस्तेमाल न करें। इस मौके पर दंत चिकित्सक डॉ. राजेश और नई दिशा केंद्र के काउंसलर प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें