शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी, लोरेटो कान्वेंट स्कूल ताराहॉल और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय विधि विभाग के छात्र-छात्राओं ने वीरवार को मानसून सत्र के नौवें दिन सदन की कार्यवाही देखी। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भारत की संसदीय प्रणाली संघीय ढांचे पर आधारित है। हमारे देश की संसदीय प्रणाली मजबूत है और हमारा देश भी महान है। केंद्र में राज्यसभा और लोकसभा दो ऊपरी और निचले सदन हैं, वहीं राज्यों में विधानमंडल और विधानसभाओं की व्यवस्था है। पठानिया ने सदन के अंदर होने वाली कार्यवाही के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत करवाया। इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। ब्यूरो