नग्गर स्थित स्नो टच होटल में बॉलीवुड फिल्म पैरानॉर्मल फिल्म के दृश्य फिल्माए गए। बुधवार को एक दृश्य में अचानक एक लड़की के चीखने की आवाज आती है। लड़की खिड़की से नीचे गिर जाती है। इससे आसपास के लोग सकते में आ जाते हैं।
निर्देशक संजय शर्मा ने बताया कि फिल्म के इस सीन में एक आत्मा कमरे में आकर फिल्म की अभिनेत्री को धक्का देकर खिड़की से नीचे फेंक देती है। यह शॉट सब से अधिक मुश्किल था। इसे कई रिटेक में पूरा किया गया।
दिन भर होटल के बंद कमरों में इस फिल्म के कई शॉट फिल्माए गए। एक्शन डाइरेक्टर बिक्रम दइया ने बताया कि फिल्म में यह सीन बहुत महत्वपूर्ण है। यह दृश्य फिल्म को जोड़ने का काम करता है। फिल्म की पूरी कहानी भी इसी ताने बाने को लेकर बनाई गई है।
उन्होंने कहा कि यह फिल्म पूरी तरह हॉलीवुड स्टाइल में है। इससे पहले शायद ही कोई फिल्म बॉलीवुड में इस तरह की बनी होगी। फिल्म की शूटिंग के लिए जल्द ही सनी लियोनी भी पतलीकूहल पहुंच रही हैं।
बॉलीवुड में अपनी तरह की पहली फिल्म
एक्शन डाइरेक्टर बिक्रम दइया ने बताया कि फिल्म में यह सीन बहुत महत्वपूर्ण है। यह दृश्य फिल्म को जोड़ने का काम करता है। फिल्म की पूरी कहानी भी इसी ताने बाने को लेकर बनाई गई है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म पूरी तरह हॉलीवुड स्टाइल में है। इससे पहले शायद ही कोई फिल्म बॉलीवुड में इस तरह की बनी होगी।