फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: प्रशंसकों ने पलकों पर बिठाए निषाद, बेटे ने मां के छूए पांव, गले में पहनाया पदक

Fri, 13 Sep 2024 06:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ऊना

सार

 पेरिस पैरालंपिक में ऊंची छलांग चांदी जीतने वाले निषाद कुमार का यहां बैंड-बाजे का साथ स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
पैरालंपिक रजत पदक विजेता निषाद कुमार का जोरदार स्वागत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के प्रवेशद्वार मैहतपुर में पहुंचते ही प्रशंसकों ने पैरालंपिक रजत पदक विजेता निषाद कुमार को पलकों पर बिठा लिया। पेरिस पैरालंपिक में ऊंची छलांग चांदी जीतने वाले निषाद कुमार का यहां बैंड-बाजे का साथ स्वागत किया गया। शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे निषाद कुमार मैहतपुर पहुंचे। सबसे पहले निषाद ने मां पुष्पा देवी के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। मां ने बेटे को गले लगाया तो दोनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक आए। इसके बाद मां ने निषाद का मुंह मीठा करवाया और पेरिस में जीते मेडल को निषाद ने मां के गले में पहना दिया। उसके बाद बहन रमा ने भी भाई का मुंह मीठा करवाया। निषाद कुमार के परिजनों के साथ उनके प्रशंसक भी यहां पहुंचे। सभी ने पुष्प मालाएं पहनाकर निषाद कुमार का स्वागत किया। बैंड बाजे के साथ मैहतपुर बाजार से होते हुए निषाद कुमार अपने घर के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन

स्वर्ण से चूका, पर दो बार पैरालंपिक से पदक लाने पर गर्व : निषाद
 मैहतपुर में पत्रकारों से बात करते हुए निषाद कुमार ने कहा कि उनका लक्ष्य तो स्वर्ण पदक जीतने का था। वहां हर खिलाड़ी इसी लक्ष्य को लेकर आता है। स्वर्ण से बेशक चूक गए लेकिन गर्व है कि उन्होंने लगातार दो बार पैरालंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया और मेडल लाए। निषाद ने कहा कि पैरालंपिक के लिए उन्होंने लगातार तीन वर्ष मेहनत की। कोई दिन बिना अभ्यास के नहीं गुजरा। लगातार प्रयास करते रहे और आगे भी निरंतर कठिन परिश्रम करते रहेंगे। अगली बार लक्ष्य गोल्ड रहेगा। इस मौके पर मैहतपुर में विद्या भारती की ओर से हिमाचल शिक्षा समिति के जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह कंवर, जिला मंत्री सुखदेव शर्मा, संकुल प्रमुख मीनाक्षी शर्मा के साथ सरस्वती विद्या मंदिर रायपुर सहोड़ा और कटोहड खुर्द के विद्यार्थी भी निषाद कुमार के स्वागत के लिए पहुंचे।
 

निषाद कुमार ने हिमाचल प्रदेश और देश का नाम ऊंचा किया: सीएम
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने फिर से बधाई देते हुए कहा निषाद कुमार ने हिमाचल प्रदेश और देश का नाम ऊंचा किया है। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने यह साबित कर दिया है कि कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। राज्य सरकार खेलों के विकास के लिए हमेशा तत्पर है और खिलाड़ियों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें। 
विज्ञापन

वहीं, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निषाद कुमार को दोबारा बधाई दी और उनकी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा  कि निषाद की यह जीत हमें सिखाती है कि अगर मन में दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास हो, तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। निषाद ने अपने प्रदर्शन से पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता युवाओं को कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने निषाद कुमार की इस अद्वितीय उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि निषाद ने अपने प्रदर्शन से हर ऊनावासी का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उनकी उपलब्धि युवाओं को कड़ी मेहनत और समर्पण के महत्व को समझने में मदद करेगी और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें