फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप, पदक के लिए आकाश मापेंगे पायलट

Fri, 01 Nov 2024 06:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)

सार

प्रतियोगिता के दौरान रोजाना चौगान के क्योर स्थित लैंडिंग साइट पर प्रदेश की संस्कृति को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 
विज्ञापन
बीड़ बिलिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध कांगड़ा की बीड़ बिलिंग घाटी में शनिवार से प्री पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा। 9 नवंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता का शुभारंभ पर्यटन विभाग के चेयरमैन आरएस बाली करेंगे और मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। शुभारंभ पर हवन किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को हार पहनाकर कर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान रोजाना चौगान के क्योर स्थित लैंडिंग साइट पर प्रदेश की संस्कृति को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन


बीपीए के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि 9 नवंबर को होने वाले समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विजेताओं को सम्मानित करेंगे। शुक्रवार को पैराग्लाइडिंग खेल की सर्वोच्च संस्था पीडब्ल्यू सीए के अध्यक्ष गोरिंद ने एफएआई के अधिकारियों के साथ लैंडिंग और टेक ऑफ पॉइंट का दौरा किया और खेल को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। प्रतियोगिता के लिए अब तक 32 देश के 148 पायलट ने आवेदन किया है। इसमें से 105 पायलट शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।

फाइनल लिस्ट शनिवार सुबह जारी की जाएगी। बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता को सुचारू रूप से करवाने के लिए सुरक्षा और बचाव के पूरे प्रबंध प्रबंध किए गए हैं। लैंडिंग स्थल और टेक ऑफ प्वाइंट के साथ-साथ चार स्थान पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैयार रहेगी और संगठन के विभिन्न वालंटियर किसी भी प्रकार की विकट परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। पहले दिन अभ्यास सत्र रहेगा और रविवार से प्रतियोगिता का टास्क दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाली महिला प्रतिभागी को 2222 यूरो, दूसरे स्थान पर रहने वाले महिला प्रतिभागी को 1777 यूरो, तीसरे स्थान पर रहने वाली महिला प्रतिभागी को 1111 यूरो और ओवरऑल प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहने वाले को 2222 यूरो, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 2777 यूरो और प्रथम स्थान पर रहने वाले ओवरऑल विजेता को 3333 यूरो की राशि पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा आयोजन स्थल पर हेलीकॉप्टर भी मौजूद रहेगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें