फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paragliding: उड़ान भरते समय गिरा पैराग्लाइडर, इजरायल की महिला पर्यटक समेत दो घायल

Fri, 11 Aug 2023 07:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग/कुल्लू

सार

पैराग्लाइडर 10 से 15 फीट की ऊंचाई से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। जिसमें सवार इजराइल की महिला पर्यटक शिरल तामार अवनी ( 28) की रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई।
विज्ञापन
इजरायल की महिला पर्यटक हुई घायल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरसात के मौसम में 15 सितंबर तक पैराग्लाडिंग गतिविधियों के बंद होने पर भी लाहौल में धड़ल्ले से पैराग्लाइडिंग की जा रही है। शुक्रवार को लाहौल के ट्रीलिंग नामक स्थान पर एक पैराग्लाइडर उड़ान भरते समय हादसे का शिकार हो गया। जिसमें एक इजरायली महिला के साथ पायलट घायल हो गया है।

विज्ञापन


दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल केलांग लाया गया। जहां विदेशी महिला को कुल्लू के लिए रेफर किया है। घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे चंद्राघाटी के गोंधला पंचायत के ट्रीलिंग की चोटी से एक पैराग्लाइडर ने एक महिला यात्री के साथ उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ान भरने के लिए जब वह दौड़े तो पैराग्लाइडर 10 से 15 फीट की ऊंचाई से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। जिसमें सवार इजराइल की महिला पर्यटक शिरल तामार अवनी ( 28) की रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई।

जबकि पायलट कुलदीप को हल्की चोट आई है। जिसे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस अधीक्षक केलांग मयंक चौधरी ने कहा कि शुक्रवार को सात इजरायली महिलाओं का एक समूह पैराग्लाइडिंग लिए गोंधला आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पैराग्लाइडिंग हादसे की जांच की जाएगी। प्रतिबंध होने के बाद बावजूद अगर नियमों का उल्लंघन हुआ है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - रजनीश शर्मा एसडीएम एवं जिला पयर्टन अधिकारी केलांग।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें