फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: क्राइम पेट्रोल में दिखेंगी शीतल, रजनीकांत की फिल्म में कर चुकी हैं अभिनय

Wed, 07 Dec 2022 08:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

शीतल वर्ष 2014 में डांसिंग स्टार में टॉप-6 में रहीं थीं। एक्टिंग में रुचि के चलते उन्होंने मुंबई का रुख किया। उन्होंने बतौर जूनियर कलाकार एमबी-25, रजनीकांत की पिता फिल्म में छोटी सी भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
शीतल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरमौर की बेटी शीतल इन दिनों मुंबई में बड़े व छोटे पर्दे पर अपने अभिनय की चमक बिखेर रही हैं। शीघ्र ही वह क्राइम पेट्रोल के एपिसोड में अभिनय करती नजर आएंगी। युवा कलाकार ने तीन नए सीरियलों को भी साइन किया है। इन दिनों शीतल मुंबई से अपने घर पांवटा पहुंची हैं। शीतल ने कहा कि बचपन से डांसिंग में रुचि थी। फिर एक्टिंग, मॉडलिंग और डांसिंग में कॅरिअर बनाने का प्रयास किया।

विज्ञापन


वह चर्चित नायक रजनीकांत, श्रद्धा कपूर व जस्सी गिल की फिल्म में काम कर चुकी हैं। शीतल वर्ष 2014 में डांसिंग स्टार में टॉप-6 में रहीं थीं। एक्टिंग में रुचि के चलते उन्होंने मुंबई का रुख किया। उन्होंने बतौर जूनियर कलाकार एमबी-25, रजनीकांत की पिता फिल्म में छोटी सी भूमिका निभाई है। इसके बाद उन्होंने क्राइम पेट्रोल टीवी सीरियल में काम किया है। इसके एक एपिसोड में वह जल्द टीवी पर नजर आएंगी।

शीतल ने टीवी धारावाहिकों में कुमकुम भाग्य, मेरे साईं, विघ्न हरता गणेशा, खतरा-खतरा, कुंडली भाग्य, कॉमेडी शो, शक्ति अस्तित्व के एहसास की, कई एलबम सांग में अभिनय और कई रिएलिटी शो किए हैं। शीतल ने कहा कि अभी तीन नए प्रोजेक्ट को साइन किया है। इनकी शूटिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


भविष्य में वह फिल्मों में अपना स्थान बनाने के लिए प्रयास करेंगी। मुंबई जैसे शहर में चुनौतियां बहुत हैं। इस बीच परिवार, रिश्तेदारों व दोस्तों का पूरा सहयोग मिलता रहा है। पांवटा निवासी शीतल की मां राणो ने बताया कि शीतल ने बीकेडी स्कूल पांवटा साहिब से 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है। बचपन से एक्टिंग, मॉडलिंग और डांसिंग का शौक रहा है। वह खूब मेहनत भी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें