फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सीमेंट विवाद सुलझते ही बदले बिलासपुर के डीसी पंकज, आबिद नए उपायुक्त

Wed, 22 Feb 2023 08:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय का तबादला कर दिया है। अब बिलासपुर के नए उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक होंगे। पंकज राय को विशेष सचिव शिक्षा के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
पंकज राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमेंट विवाद सुलझते ही राज्य सरकार ने उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय का तबादला कर दिया है। अब बिलासपुर के नए उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक होंगे। पंकज राय को विशेष सचिव शिक्षा के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा उनके पास योजना विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी भी रहेगी। साथ में राज्य सरकार की फ्लैगशिप परियोजनाओं को भी देखेंगे। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने इसकी अधिसूचना जारी की है। 
विज्ञापन


24 घंटे में बदला आईएफएस अधिकारी राजेश शर्मा का महकमा
वहीं, मिल्कफेड के प्रबंध निदेशक लगाए गए आईएफएस अधिकारी राजेश शर्मा को 24 घंटे के भीतर ही बदल दिया। अब उन्हें सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान का राज्य परियोजना निदेशक लगाया गया है। उन्हें मंगलवार को मिल्कफेड का एमडी लगाया गया था। अब एचएएस अधिकारी भूपेंद्र कुमार को दोबारा मिल्कफेड का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें