फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा सुखराम ने देखी पोते की डेब्यू फिल्म लवयात्री, भावुक होते दिखे

Sat, 06 Oct 2018 01:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान खान के जीजा, पंडित सुखराम परिवार के पोते और उर्जा मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आयुष शर्मा की पहली फिल्म लवयात्री को लेकर मंडी वासियों के साथ साथ परिजनों में खासा क्रेज दिखा। एकमात्र कुसुम थिएटर में  आयुष के नब्बे साल के दादा पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम भी पहुंचे। वह काफी भावुक भी दिखे। पूरे शो में वह हाल में ही बैठे रहे और पर्दे पर अपने पोते की अदाकारी को देखा।

विज्ञापन


पहला शो सोच फाउंडेशन संस्था की तरफ  से दिखाया गया। पंडित सुखराम ने अपने पोते की पूरी फिल्म देखी।  गौरतलब है कि सलमान खान प्रॉडक्शन के बैनर तले बनी देश की सबसे महंगी फिल्मों में शुमार आयुष की लवयात्रि फिल्म रिलीज होने से पहले विवादों में रही है। जिसके चलते इसका नाम भी बदला गया है। वहीं मंडी के युवा की फिल्म को लेकर लोगों ने भी खासी रूची दिखाई। हालांकि पहला शो पूरी तरह से मुफ्त था।

कुछ चुनिदां मेहमानों को ही पहला शो देखने के लिए इनवाइट किया गया था। वहीं इस फिल्म में जहां कामेडी है, वहीं लव स्टोरी से युवाओं को दिल को छूने का प्रयास भी किया गया है।आयुष की पत्नी सलमान खान की बहन है। जिसके चलते खान परिवार का मंडी से भी गहरना नाता है। शादी के दौरान सलमान खान ने परिवार के साथ मंडी पहुंचकर लोगों को दिल को छूआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें