हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की मझेड़ा पंचायत के गांव कछेड़ा की अदिति सिंह ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी बंगलूरू में एसडब्ल्यूई के पद पर नियुक्ति पाई है। इसमें उन्हें 50 लाख का सालाना पैकेज मिलेगा। अदिति सिंह की प्रारंभिक शिक्षा आधार पब्लिक स्कूल बुहाना और दसवीं तक की पढ़ाई डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पालमपुर और 12वीं की पढ़ाई बिरला बालिका विद्यापीठ राजस्थान से हुई है। उसके बाद उन्होंने एनआईटी हमीरपुर से कंप्यूटर एंड साइंस में इंजीनियरिंग डिग्री मई 2022 में हासिल की। पिता विक्रमजीत सिंह, माता मंजू बाला बेटी की कामयाबी से खुश हैं।