फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पंचायतों को मिला रिसोर्स एनवलप बजट, विकास कार्यों पर होगा खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
टाइड और अनटाइड मद में बांटी जाएगी राशि
विज्ञापन

एक साल में होने वाले विकास कार्यों पर खर्च होगी राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने के लिए रिसोर्स एनवलप के तहत बजट जारी हो गया है। इस राशि को पंचायतों में स्थानीय जरूरतों और प्राथमिकता वाले विकास कार्यों पर किया जाएगा। बजट मिलने के बाद पंचायत स्तर पर एक साल में होने वाले कार्यों की योजना तैयार की जा रही है।

जिला शिमला में 441 पंचायतें हैं। इनमें मशोबरा विकास खंड के तहत आने वाली दो पंचायतों को रिसोर्स एनवलप के तहत बजट जारी हुआ है। जानकारी के मुताबिक पगोग पंचायत को 8.35 लाख और पुजारली पंचायत को करीब 13.50 लाख रुपये की राशि जारी की है। पंचायतों के अनुसार इस राशि को टाइड और अनटाइड मद में बांटा है। इसका इस्तेमाल 50:50 के अनुपात में एक वर्ष के दौरान किया जाएगा। इस फंड से पंचायतें सड़क, रास्ते, नालियों, पेयजल और अन्य जरूरी विकास कार्य करवाएंगी।
विज्ञापन

जिले की कई पंचायतों में बजट की कमी के चलते लंबे समय से विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। ऐसे में अब पंचायतों की ओर से तैयार की शेल्फ और सरकार से मिले बजट के आधार पर इन कार्यों को पूरा करने की योजना बनाई जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। पंचायतीराज विभाग के अतिरिक्त निदेशक केवल शर्मा ने बताया कि पंचायतों को रिसोर्स एनवलप बजट जारी किया है। पंचायतें इस राशि को आगामी एक वर्ष में किए जाने वाले विकास कार्यों पर खर्च करेंगी।
विज्ञापन

टाइड फंड के तहत पंचायतें पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, वर्षा जल संचयन और नाली-सीवरेज प्रबंधन से जुड़े कार्य कर सकती हैं। वहीं अनटाइड फंड से सड़क, नाली, पंचायत भवन, पार्क और श्मशानघाट समेत अन्य विकास कार्य करवाए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार अभी सोलहवें वित्त आयोग का बजट जारी नहीं हुआ है। बजट मिलने के बाद इसे भी पंचायतों के विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। हालांकि, यह राशि कब जारी होगी, इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें