भरमौर खंड के पंचायत सब इंस्पेक्टर बलविंद्र सिंह, पंचायत सचिव नीना देवी, गौरव कुमार, राकेश कुमार, मंडी जिले के निहरी खंड से पंचायत इंस्पेक्टर आशीष कुमार, पंचायत सचिव टेक चंद, ठाकुर दास, इंद्र सिंह व पवन कुमार शामिल हैं। निलंबन के बाद इनका जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय भी फिक्स कर दिया है। इसके अलावा आयोग ने भरमौर और निहरी के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं। निलंबित कर्मचारियों के खिलाफ जांच का जिम्मा एडीएम भरमौर और एसडीएम सुंदरनगर को सौंपा है और 6 नवंबर तक जांच पूरी कर रिपोर्ट मांगी है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने 20 से 26 सितंबर के बीच हुई ग्रामसभा की बैठकों में मतदाता सूची के ड्राफ्ट रोल रखने के आदेश दिए थे, ताकि लोग यह देख सकें कि वोटर लिस्ट में उनका नाम है या नहीं। आरोप है कि राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशों के बावजूद इन कर्मचारियों ने मतदाता सूची का प्रारूप तैयार नहीं किया। आरोप है कि इन कर्मचारियों ने वर्ष 2025 की मतदाता सूची के बजाय 2022 की वोटर लिस्ट निरीक्षण के लिए उपलब्ध करवा दी। यह लापरवाही सामने आने पर अब आयोग न इन्हें निलंबित कर इनके खिलाफ जांच बिठाई है।