फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मंच पर संबोधन करते हृदय गति रुकने से पंचायत प्रधान का निधन

Sat, 07 Jan 2023 07:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कोटला (कांगड़ा)

सार

प्रदेश के कांगड़ा जिले में जांगल पंचायत के प्रधान एवं राष्ट्रीय सरपंच संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष मदन राणा की मंच पर संबोधन करते हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन
जांगल पंचायत के प्रधान मदन राणा(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में जांगल पंचायत के प्रधान एवं राष्ट्रीय सरपंच संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष मदन राणा की मंच पर संबोधन करते हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई है। मदन राणा 1990 से जांगल पंचायत से कई बार प्रधान और उपप्रधान रह चुके हैं। वह शनिवार को ग्रामीण पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के तहत नगरोटा सूरियां के पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे थे।

विज्ञापन


वे पंचायत से संबंधित सरकारी कार्यक्रम में प्रतिनिधियों को विकास कार्यों में आ रही परेशानियों को लेकर संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान अचानक हृदय गति रुकने से मंच पर ही गिर पड़े और बेहोश हो गए। जब उन्हें नगरोटा सूरियां अस्पताल में पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व प्रधान केडी हिमाचली ने शोक व्यक्त करते हुए क्षेत्र के लिए इसे अपूरणीय क्षति बताया। 

55 पंचायतों के प्रधान-उपप्रधान और सचिव ले रहे थे भाग
खंड विकास अधिकारी नगरोटा सूरियां की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में नगरोटा सूरियां विकास खंड की 55 पंचायतों के समस्त प्रधान, उपप्रधान, पंचायत सदस्य सहित सचिव भाग ले रहे थे। इसमें जीपीडीपी के अंतर्गत पंचायतों में कार्यों को करवाने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें