फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: तीन ब्लॉकों के लिए 26 फरवरी को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

Wed, 03 Feb 2021 07:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने तीन विकास खंडों जिला शिमला के टुटू, चौपाल और जिला मंडी के धर्मपुर की मतदाता सूचियों के संशोधन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन विकास खंडों में प्रधान पद के चुनाव करवाए जाने हैं। चार नगर निगमों मंडी, पालमपुर, धर्मशाला तथा सोलन के साथ नगर पंचायतों आनी, निरमंड, नेरवा, चिड़गांव, कंडाघाट और अंब की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 26 फरवरी तक होगा। आयोग ने बुधवार को सभी संबंधित उपायुक्तों को लिखित निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


मतदाता सूचियां एक जनवरी 2021 के अहर्ता दिनांक के अनुसार संशोधित की जाएंगी। 11 फरवरी को मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन होगा। 16 फरवरी को दावे और आपत्तियों का प्रस्तुतीकरण, 19 फरवरी को दावे और आपत्तियों का निपटारा करना होगा। 22 फरवरी को अपीलों का प्रस्तुतीकरण, 25 फरवरी को अपीलों का निपटारा और 26 फरवरी को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। आयोग ने कहा कि यह कार्यक्रम उन सभी पंचायतों और शहरी निकायों में भी लागू होगा, जिनमें हाल ही में करवाए गए निर्वाचन में किसी कारणवश पदाधिकारियों के पद रिक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें