फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशियों को देना होगा शपथपत्र

Sun, 20 Dec 2020 12:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशियों को इस बार आयोग ने शपथपत्र देना अनिवार्य कर दिया है। शपथ पत्र देने के बाद ही चुनाव आयोग आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने देगा। हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकाय चुनाव लड़ने से पहले राज्य चुनाव आयोग शपथपत्र मांगेगा ताकि उनका पिछला आपराधिक रिकॉर्ड आयोग के पास रह सके।

विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों से पहले नामांकनपत्र भराते समय फार्म पर सारे केसों की विस्तृत जानकारी ली जाती थी। लेकिन इस बार आपराधिक मामलों का पूरा विवरण शपथपत्र में लिया जाएगा। आयोग के अधिकारी बताते हैं कि हिमाचल चुनाव आयोग के पास दायर शपथपत्र में सभी केस की जानकारी देनी होगी।

इसमें यह भी बताना पडे़गा कि प्रत्याशी पर कितने केस और कब से चल रहे हैं। कौन-कौन से मामलों में केस चल रहे हैं। अगर किसी केस में सजा हुई है तो वह कितने समय की थी। इसके अलावा बैंकों से लिए ऋण को लेकर चल रहे केसों का हवाला भी देना होगा। इन केसों में सजा हुई है तो उसका उल्लेख करना भी जरूरी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें