फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनावों की तैयारी में जुटी कांग्रेस की युवा बिग्रेड, 25 को बैठक

Mon, 23 Nov 2020 10:22 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस की युवा बिग्रेड ने पंचायत चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 25 नवंबर को प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन शिमला में नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। प्रदेश युवा कांग्रेस में चल रही खींचतान को समाप्त कर एकजुटता का संदेश देने के लिए बुलाई गई बैठक में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के तीनों दावेदार निगम भंडारी, यदोपति ठाकुर और अमित पठानिया भी मौजूद रहेंगे। अध्यक्ष पद के यह तीनों दावेदार दिल्ली से लौट आए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश युवा कांग्रेस की बैठक में राज्य कार्यकारिणी, अध्यक्ष पद के तीनों दावेदार, जिला और विधानसभा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमरप्रीत लाली और जगदेव गागा करेंगे। युवा कांग्रेस चुनावों के सदस्यता अभियान में सामने आई गड़बड़ियों को लेकर भी इस दौरान चर्चा होने की संभावना है।

गुटों में बंट गई युवा कांग्रेस की कार्यकारिणियों को एकजुट करने के मकसद से बुलाई गई इस बैठक का मुख्य एजेंडा पंचायत चुनाव है। प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का भी इस बैठक में आह्वान किया जाएगा। बैठक के दौरान पंचायत चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। पंचायत चुनावों में उतरने के इच्छुक युवा कांग्रेस पदाधिकारियों से भी चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें