फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पलक बनीं सांध्यकालीन कॉलेज की अध्यक्ष

सार

शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सांध्यकालीन विभाग में नए छात्र नेताओं की नियुक्ति की गई है। एमए अर्थशास्त्र की पलक शर्मा अध्यक्ष चुनी गई हैं, जबकि अन्य छात्र विभिन्न पदों पर मनोनीत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के सांध्यकालीन विभाग के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए मेरिट आधार पर एससीए का गठन कर लिया है। विभागाध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी एफ पॉल ने एससीए मनोनयन को मंजूरी प्रदान की है। इसमें एमए अर्थशास्त्र की पलक शर्मा को अध्यक्ष मनोनीत किया है। राजनीति विज्ञान की नित्याश्री शर्मा उपाध्यक्ष, बीकॉम प्रथम के अभिषेक कुमार सचिव और बीए प्रथम वर्ष के छात्र मृदुल शर्मा सहसचिव नियुक्त किए हैं। इनके अलावा मिलाली ठाकुर, सुरज कुमार, नीरज कुश्वाह, निखिल, प्रांजल, साहिल, रचन सिंह, शालू, अक्षय कुमार, कृतिका ठाकुर, दरिक्षा,कुशी राम, आरती, नितिन, गीता देवी, साक्षी ठाकुर को कक्षा प्रतिनिधि बनाया गया है। वहीं कल्चरल प्रतिनिधि के रूप में आदर्श शर्मा और शामली पटियाल, खेल प्रतिनिधि आदित्य सिंह ठाकुर और ध्रुव शांडिल को कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें