शिमला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जाखू हिल्स में बुधवार को विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रिद्धी और पहल ने पहला स्थान प्राप्त किया। संजना और आरुषी दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं अर्श और आर्यन ने तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता में स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़चढकर भाग लिया। इस दौरान स्कूल के सभी विद्यार्थियों सहित समस्त स्कूल परिवार उपस्थित रहा। संवाद