फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो गया फैसला, धर्मशाला में ही होगा भारत-पाक मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ मार्च से शुरू हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप खेलने पाकिस्तान की क्रिकेट टीम भारत आएगी। तमाम अटकलों के बीच बीसीसीआई ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 19 मार्च को तय हाई वोल्टेज मैच धर्मशाला में ही होगा।
विज्ञापन


बीसीसीआई के सचिव व सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि पाकिस्तान की टीम भारत में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने को तैयार है। इस बारे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएमओ को सूचित कर दिया है। सोमवार को हमीरपुर में प्रेस कांफ्रेंस में अनुराग ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला में भारत-पाक मैच हर हाल में होकर ही रहेगा।

विरोध करने वालों से अनुराग ने पूछा सवाल

उन्होंने मैच का विरोध करने वालों से सवाल किया कि वे जेएनयू में देशद्रोही जैसी घटनाओं का विरोध क्यों नहीं करते। साउथ एशियन खेलों में भी तो पाकिस्तान के साथ मैच हुए हैं, तब विरोध क्यों नहीं किया।

उन्होंने कहा कि विश्व कप का आयोजन न केवल हिमाचल बल्कि पूरे देश के लिए महत्व रखता है। कई बड़े राज्य अपने यहां टी-20 वर्ल्ड कप के मैच करवाना चाहते थे, उन्हें छोड़ आईसीसी ने धर्मशाला को मौका दिया है। मैच के जरिये देवभूमि, वीरभूमि कहे जाने वाले हिमाचल की संस्कृति को जानने का विश्व को मौका मिलेगा।
विज्ञापन

पठानकोट आतंकी हमले के बाद बढ़ा विरोध

पठानकोट एयरबेस में आतंकी हमले के बाद धर्मशाला में प्रस्तावित भारत-पाक मैच का विरोध हो रहा है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व सैनिक, शहीदों के परिजनों के अलावा भाजपा के सांसद और वरिष्ठ नेता शांता कुमार भी मैच का विरोध कर रहे हैं।

धर्मशाला में मैच के विरोध में तिरंगा यात्रा तक निकाली गई। इसके बावजूद बीसीसीआई ने भारत-पाक मैच पर स्थिति स्पष्ट कर दी है।

धर्मशाला में टेस्ट मैच को मंजूरी
बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा है कि धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच कराने को मंजूरी मिल गई है। अक्तूबर में न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया या इंग्लैंड में से किसी एक टीम के साथ टेस्ट मैच हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें