फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एक्रेलिक और ऑयल रंगों से बने चित्र कर रहे दर्शकों को आकर्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में रविवार को ड्रीम आर्ट वर्ल्ड गैलरी की राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी शुरू हुई। इसमें एक्रेलिक और ऑयल रंगों से बने चित्र लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं। इस दौरान प्रसिद्ध कलाकार और इतिहासकार डॉ. सुरेश शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर प्रदर्शनी का शुभारंभ और अवलोकन किया। वहीं जेएलएनजीसी ऑफ फाइन आर्ट्स शिमला से पेंटिंग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंजना भारद्वाज ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। इस प्रदर्शनी में चित्रकला, फोटोग्राफी, मूर्तिकला और डिजिटल कला के क्षेत्र में विविध प्रकार की कृतियों का संग्रह प्रदर्शित किया गया है। इनका मूल्य 200 रुपये से 15 हजार रुपये तक रखा गया है। एक जुलाई तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में देश भर से आए कलाकारों द्वारा करीब 50 चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। इसमें नयना मेवाड़ा, हंसा पटेल, अजय कुमार सरकार, क्रिस्टी निशांत वोरा, ज्योति शर्मा, खुशबू, दिया शास्त्री, डॉ. अमीषा उपाध्याय, दिवा शास्त्री, जयाप्रथाप, डॉ. स्वप्निल आचार्य, विक्रम सिंह, राजेंद्र, गीतांजलि, श्यामा देवी, राहुल भारती शामिल हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन प्रख्यात लेखक, कला संग्राहक और अंतरराष्ट्रीय धरोहर फोटोग्राफर डॉ. स्वप्निल आचार्य ने बताया कि वह हर वर्ष गेयटी में यह प्रदर्शनी आयोजित करते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य देश भर के कलाकारों के हुनर को एक जगह प्रदर्शित करना हैं। कहा कि ड्रीम आर्ट वर्ल्ड प्रदर्शनियों, कार्यशालाओं और विभिन्न कलात्मक पहलों के माध्यम से कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है जो कलाकारों को अपने काम को प्रदर्शित करने और कला प्रेमियों से जुड़ने के लिए एक मंच प्रदान करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें