फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेयटी के ललित कला हॉल में चित्रकला प्रदर्शनी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के ललित कला अकादमी के हॉल में मंगलवार को चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हुई। प्रदर्शनी में 4 महिला चित्रकारों के चित्र प्रदर्शित किए हैं। प्रदर्शनी का उद्घाटन दोपहर 2:00 बजे वैज्ञानिक पारस प्रकाश ने किया। इस दौरान उनके साथ अभिज्ञ द बैंड से अंशुल कपूर, गौरव कन्नौजिया और गौरव शर्मा ने भी बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। इसमें कलाकारों के ऑयल, ऐक्रिलिक और वॉटर क्लर से बनाए 50 चित्र प्रदर्शित किए हैं। प्रदर्शनी में कुनिहार की अंकिता, मंडी से गीतांजलि ठाकुर, लाहौल स्पीती की सोनम और सोलन की क्राफ्ट आर्टिस्ट कांता के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। इसमें अंकिता ने लैंडस्केप, आध्यात्मिक और स्टोन आर्ट के चित्र प्रदर्शित किए हैं। सोनम के ऐक्रिलिक रंगों बनाए आध्यात्मिक और पहाड़ी दृश्यों के चित्र लगाए हैं। आयोजक अंकिता ने बताया कि यह प्रदर्शनी 13 दिसंबर तक चलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें