शिमला और कैथलीघाट में होंगे चैंपियनशिप के मुकाबले संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश राइफल एसोसिएशन ने स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप की तारीखों का एलान कर दिया है। इस बार स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 8 से 14 जुलाई तक शिमला में होगा। इसमें प्रदेशभर के 1000 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे।
संघ के सचिव विजय ठाकुर ने बताया कि 31वीं स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन शिमला में दो स्थानों पर किया जाएगा। स्टेट चैंपियनशिप के मुकाबले शिमला और कैथलीघाट में होंगे। उन्होंने बताया के इसमें 25 और 50 मीटर के सिंगल और डबल ट्रैप दोनों वर्गों की स्पर्धाएं कैथलीघाट में होगी। वहीं 10 मीटर एयर राइफल और एयर पिस्टल स्पर्धाएं इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित की जाएगी। दोनों जगहों पर 8 से 13 जुलाई तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के मुकाबले खेले जाएंगे। सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता में गर्ल्स और बॉयज दोनों श्रेणियों में विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का समापन समारोह 14 जुलाई को खेल परिसर में किया जाएगा।