शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) के रोट्रैक्ट क्लब ने शनिवार को स्थापना समारोह परंपरा का आयोजन किया। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुरिता सक्सेना ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में मुस्कान खत्री अध्यक्ष, भूमिका जनरल सेक्रेटरी, मानसी वर्मा उपाध्यक्ष, दिव्यंका सह सचिव और अनन्या गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर रोटरी मिड टाउन के अध्यक्ष रोटेरियन एचएस क्वात्रा और पूर्व अध्यक्ष रविकांत जैन, रोट्रैक्टर मनवीर सिंह और रेणु शर्मा भी मौजूद रहीं। संयोजक डॉ. लक्ष्मी सिंधु ने भी इस आयोजन में हिस्सा लिया। प्राचार्य डॉ. सक्सेना ने निस्वार्थ सेवा करने के लिए प्रेरित किया। ब्यूरो