शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के रिसर्च एंड डिजाइन सेल ने विवि के डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजूकेशन सेंटर (सीडीओई) के शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें सेल के निदेशक प्रो. नयनजीत सिंह और सह निदेशक डाॅ. राजेश ने शिक्षकों को सेल के गठन के बारे में जानकारी दी। नैनजीत सिंह ने कहा कि शिक्षकों द्वारा किए जा रहे शोध कार्य को नेशनल रिसर्चर नेटवर्क विद्वान पोर्टल पर अपलोड करना जरूरी है। सीडीओई के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार ने दोनों स्रोत व्यक्तियों का आभार जताया। ब्यूरो