शिमला। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (एडवांस्ड स्टडी) में बुधवार को वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक अनंत विजय ने वैश्विक संदर्भों में मनोरंजन का बढ़ता दायरा-चुनौतियां और संभावनाएं विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रोफेसर हिमांशु कुमार चतुर्वेदी ने की। व्याख्यान में अध्येताओं, सह-अध्येताओं और प्रतिभागियों ने भाग लिया। अनंत विजय ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म ने मनोरंजन की पारंपरिक अवधारणाओं को बदल दिया है और यह उद्योग तेजी से वैश्विक विस्तार कर रहा है। संवाद