शिमला। मशोबरा में यूको आरसेटी की ओर से बुधवार को टेली प्राइम कोर्स में महिलाओं को खरीद और बिक्री चक्र का प्रशिक्षण दिया गया। इसके तहत महिलाओं को कंप्यूटर लेखा प्रणाली में माल प्राप्ति और लाभ को टेली करना सिखाया गया। इस दौरान महिलाओं को एकीकृत, चरण दर चरण प्रक्रिया को समझाया गया जिसमें उन्हें इन्वेंट्री और वित्तीय अभिलेखों को स्वचालित रूप से अपडेट करने का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षक राजेश ने महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से टेली प्राइम प्रशिक्षण दे रहे हैं। संवाद