शिमला। हिमकाॅस्ट और प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने सोमवार को शिमला में आत्मनिर्भर यात्रा-हिमाचल चैपटर क्षेत्रीय आउटरीच सम्मेलन आयोजित किया। इसका मुख्य उद्देश्य प्रौद्योगिकी के व्यावसायीकरण, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देना था। प्रदेश सरकार के सचिव सुशील कुमार सिंगला ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने आत्मनिर्भर यात्रा को टीडीबी की जन-जागरूकता पहल बताया। सिंगला ने स्टार्टअप, एमएसएमई और उद्यमियों से टीडीबी की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर हिमकाॅस्ट के संयुक्त सदस्य सचिव डॉ. सुरेश सी अत्री ने टीडीबी की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में लगभग 200 से 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संवाद