शिमला। स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) की ओर से राजभवन के रेडक्रॉस भवन में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भी शिविर में कुछ देर के लिए शिरकत की। अंगदान के प्रति सोटो की जागरूकता मुहिम की सराहना की। शिविर में 10 लोगों ने अंगदान करने का शपथ पत्र भरा। इस अवसर पर सोटो के ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर नरेश कुमार और आईसी मीडिया कंसलटेंट रामेश्वरी मौजूद रहीं। संवाद