फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Organic Fertilizer: धर्मशाला जेल में कचरे से बनेगी जैविक खाद, एडीजीपी कारागार सतवंत ने किया शुभारंभ

Fri, 25 Nov 2022 08:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

कारागार एवं सुधार गृह के उपाधीक्षक विकास भटनागर ने बताया कि इस योजना का मुख्य लक्ष्य कारागार के बंदियों व कर्मचारियों को अपशिष्ट प्रबंधन व निष्पादन के बारे में शिक्षित व जागरूक करना है। अपशिष्ट को जैविक खाद या अन्य उपयोगी रूप देकर आय के साधन के रूप में विकसित करना है। 
विज्ञापन
एडीजीपी कारागार सतवंत अटवाल ने किया वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल का शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 लाला लाजपत राय जिला सुधार गृह धर्मशाला में अब कचरे से जैविक खाद बनेगी। शुक्रवार को इस वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल का शुभारंभ एडीजीपी कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं सतवंत अटवाल ने किया। इस मॉडल को वेस्ट अंडर अरेस्ट नाम दिया गया है। दावा किया गया है कि जेल स्तर पर देश का यह पहला वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल है। इस मौके पर एडीजीपी सतवंत अटवाल ने कि यह पहल जल्द ही बड़ा और व्यापक रूप लेगी। इस मॉडल को प्रदेश की अन्य जेलों में भी शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


कारागार एवं सुधार गृह के उपाधीक्षक विकास भटनागर ने बताया कि इस योजना का मुख्य लक्ष्य कारागार के बंदियों व कर्मचारियों को अपशिष्ट प्रबंधन व निष्पादन के बारे में शिक्षित व जागरूक करना है। अपशिष्ट को जैविक खाद या अन्य उपयोगी रूप देकर आय के साधन के रूप में विकसित करना है। कारागार विभाग ने वेस्ट वॉरियर्स संस्था के साथ मिलकर यह मॉडल शुरू किया है। जेल के अंदर उत्पन्न होने वाले सभी कचरे को खाद या अपसाइक्लिंग उत्पादों में परिवर्तित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें