सीएम जयराम ठाकुर ने बजट सत्र की कम बैठकें तय करने पर विपक्ष के हमले पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के नजदीक होने के चलते सरकार ने बजट सत्र पर फैसला लिया है। सरकार विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। बजट पर चर्चा के लिए समय कम नहीं किया गया है और राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा के लिए सभी को पूरा समय दिया जाएगा। बुधवार को सीएम ने राज्य सचिवालय में अनौपचारिक बातचीत की।