फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी के न्यू ब्लॉक में आज से चलेगी ईएनटी की ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। आईजीएमसी में कान, नाक, गले (ईएनटी) की ओपीडी आज से न्यू भवन में चलेगी। भवन के 10वीं मंजिल में इसकी ओपीडी होगी। अब यहीं रोजाना ईएनटी के मरीजों का इलाज होगा। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने इस बात की पुष्टि की है।
आईजीएमसी के न्यू ओपीडी ब्लॉक में मार्च से उपचार दिया जा रहा है। चार महीने से भी अधिक समय से यहां पर तमाम ओपीडी चल रही है। लेकिन किन्हीं कारणों से ईएनटी ओपीडी यहां नहीं चल रही थी। अब सरकार के आदेशों व अन्य कार्यों के पूरा होने के बाद इस ओपीडी को नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। ऐसे में आज से रोजाना यहां पर ही मरीजों का इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैरा टेस्ट के लिए आना पड़ेगा पुराने भवन
शिमला। आईजीएमसी में बैरा (ब्रेन स्टेम एवोक्ड रिस्पांस ऑडियोमेट्री) टेस्ट करवाने के लिए अभी मरीजों को पुराने भवन ही आना पड़ेगा। यह व्यवस्था अभी नए भवन में नहीं हो पाई है। ऐसे में मरीजों को यह टेस्ट करवाने के लिए पुराने भवन के ही धक्के खाने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें