शिमला। लायंस क्लब शिमला की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (बीओडी) एवं जनरल हाउस की बैठक होटल हॉलीडे होम में हुई। इस दौरान बीओडी कर जनरल हाउस करवाया गया। इसमें कार्यकारिणी का गठन कर लायंस क्लब शिमला के नए अध्यक्ष पद पर ओपी मेहता की तैनाती की गई। दलीप कुमार शर्मा सचिव और प्रो. केसी शर्मा कोषाध्यक्ष चुने गए। पुरानी कार्यकारिणी कार्यकारिणी ने बताया कि उन्होंने रक्तदान, नेत्र जांच शिविर, पौधरोपण अभियान, अस्पतालों में मरीजों और परिजनों के लिए फूड फॉर हंगर सेवा के तहत काम किया है। वहीं एरिया लीडर मनमोहन वर्मा वर्मा ने कहा कि पूर्व में अध्यक्ष रहे गोपाल कृष्ण वैद्य और उनकी टीम ने बेहतर कार्य किया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओपी मेहता ने कहा कि क्लब जरूरतमंद लोगों की सेवा और सामाजिक सरोकारों को लेकर काम करेंगे। इसके अलावा अगले सप्ताह पौधरोपण अभियान भी चलाएंगे। संवाद