फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में मात्र एक बेड, लेंटर में दरियों पर लिटाकर चढ़ा दिया ग्लूकोज

Wed, 24 Apr 2019 12:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
विज्ञापन
अस्पताल की छत पर माैजूद मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र सराज के छतरी और लस्सी गांवों में डायरिया की चपेट में आए लोगों के इलाज में कोताही बरतने का मामला सामने आया है। इलाके के करीब आठ दर्जन लोग डायरिया की चपेट में आ गए।

विज्ञापन


इनमें से कुछ की सेहत ज्यादा खराब होने पर उन्हें पीएचसी छतरी में दाखिल किया गया। एक बिस्तर वाले इस पीएचसी में मरीजों को अस्पताल की छत पर लिटाकर ग्लूकोज चढ़ाना पड़ा।

ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुलती नजर आई। हालांकि शाम को गंभीर मरीजों को 20 किलोमीटर दूर सिविल अस्पताल जंजैहली भेज दिया। उधर, आईपीएच महकमे ने पानी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पीएचसी छतरी के प्रभारी ने ये कहा

पीएमसी छतरी में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों का उपचार शुरू कर दिया है और दवाइयां बांट दी हैं। छतरी पीएचसी में भर्ती मरीजों में सुमित्रा, शीतल, मोनिका, रंजना, प्रोमिला, नताशा को खुले में ग्लूकोज चढ़ाया गया।

पीएचसी छतरी के प्रभारी डॉक्टर विवेक ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। मरीजों का उपचार चल रहा है और दवाइयां वितरित कर दी गई हैं। आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता सुशील कुमार ने कहा कि डायरिया की भनक लगते ही विभाग ने पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें