हिमाचल में हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। थल सेना में भर्ती के लिए जिला लाहौल-स्पीति के मात्र चार युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए खुली भर्ती 23 से 29 जनवरी तक राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर के मैदान में होगी। सैनिक सामान्य ड्यूटी और सैनिक लिपिक वर्ग के लिए भर्ती होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन उम्मीदवार भाग नहीं ले सकेंगे। उम्मीदवार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन www.joinindianarmy.nic.in पर दस जनवरी तक करवा सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय मंडी में दस जनवरी को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मेला होगा। जिन उम्मीदवारों ने अक्तूबर, 2015 में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था, वे अपने पुराने यूजर आईडी और यूजर नेम की दोबारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।