फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में ऑनलाइन लाइसेंस सुविधा देने की तैयारी, 27 जुलाई से पायलट तौर पर शुरू होंगी सेवाएं

Tue, 14 Jul 2020 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश सरकार हिमाचल में ऑनलाइन लाइसेंस आवेदन, वाहनों का पंजीकरण, रजिस्ट्रेशन शुरू करने जा रही है। परिवहन विभाग ने इसका सॉफ्टवेयर तैयार किया है। 27 जुलाई से पायलट तौर पर यह सेवा जिला शिमला और कांगड़ा में शुरू होगी। इसके बाद अन्य जिलों में यह सुविधा शुरू होनी है। यह सुविधा शुरू होने से लोगों को परिवहन विभाग के कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लाइसेंस के दस्तावेज ऑनलाइन जमा होने के बाद विभाग लोगों को ड्राइविंग टेस्ट के लिए बुलाएगा। इसके बाद लोगों को पास या फेल की जानकारी ऑनलाइन ही दी जाएगी।

विज्ञापन


टेस्ट पास होने की स्थिति में गाड़ी का लाइसेंस भी ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। वाहनों की रजिस्ट्रेशन भी ऑनलाइन होगी। वाहनों की फीस जमा करने को भी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं होगी। परिवहन विभाग से जुड़ी सभी सुविधा ऑनलाइन मिलेगी। परिवहन विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया ने बताया कि सुविधा को ऑनलाइन किया जा रहा है। जिला शिमला और कांगड़ा में ऐसे पायलट तौर पर शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें