फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में सेब से महंगा हुआ प्याज, आसमान छूने लगीं कीमतें

Mon, 23 Sep 2019 04:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिल्सक्वीन शिमला में इन दिनों सेब से महंगा प्याज बिक रहा है। बीते 15 दिनों में सेब के दामों में 60 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। 100 से 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा सेब अब 40 से 50 रुपये किलो बिक रहा है। प्याज के रेट बीते 15 दिनों में दोगुने हो गए हैं। 15 दिन पहले 30 रुपये बिक रहा प्याज अब 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। सेब सस्ता होने से जहां आम लोगों की पहुंच में आ गया है, वहीं प्याज की लगातार बढ़ रही कीमतों ने इसे आम लोगों की पहुंच से दूर कर दिया है।

विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने रविवार को लोअर बाजार सब्जी मंडी सहित आसपास के बाजारों में सेब और प्याज की कीमतों का आकलन किया। रविवार को सब्जी मंडी में प्याज 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, जबकि पंचायत भवन की किसान मंडी सहित उपनगरों में 10 रुपये अधिक 70 रुपये किलो प्याज बेचा जा रहा था। सब्जी मंडी की फलों की दुकानों में गोल्डन और रायल सेब 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, जबकि लोकल बस स्टैंड और संजौली में सेब 50 से 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा था।

विज्ञापन

मंडियों में सेब की आमद बढ़ने से गिरे दाम

भाटिया फ्रूट एजेंसी सब्जी मंडी के संचालक राकेश भाटिया का कहना है कि इस बार सेब की फसल अधिक है। देश की बड़ी मंडियों में भारी मात्रा में सेब पहुंच रहा है, लोकल मंडियों में भी सेब की आमद बढ़ने से कीमतों में गिरावट आई है। गोल्डन सेब का हॉफ बाक्स 300 से 400 रुपये में बिक रहा है।

नासिक में प्याज की फसल बर्बाद होने से बढ़े रेट
सब्जी मंडी रिटेलर एसोसिएशन के प्रधान विशेषवर नाथ का कहना है कि भारी बारिश के कारण नासिक में प्याज की फसल बर्बाद हो गई है। बाजार में प्याज की आपूर्ति घटने से दाम बढ़ रहे हैं। अगले दो तीन महीने जब तक प्याज की नई फसल तैयार नहीं होती कीमतों में गिरावट की संभावनाएं नहीं दिख रहीं।

दिवाली पर सौ रुपये किलो पहुंच सकता है प्याज
प्याज की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कारोबारियों का मानना है कि अगर यही रफ्तार रही तो दिवाली तक प्याज की कीमत 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें