फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: त्योहारी सीजन में रुलाने लगा प्याज, शिमला मंडी में 80 रुपये प्रति किलो पहुंचे दाम

Mon, 30 Oct 2023 03:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

अब प्याज भी लोगों के आंसू निकालने लगा है। नवरात्र के बाद प्याज की कीमतों में अचानक हुई वृद्धि ने उपभोक्ताओं और विक्रेताओं दोनों को हैरान कर दिया है।
विज्ञापन
प्याज के दाम बढ़े। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन में बाजार में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। अब प्याज भी लोगों के आंसू निकालने लगा है। नवरात्र के बाद प्याज की कीमतों में अचानक हुई वृद्धि ने उपभोक्ताओं और विक्रेताओं दोनों को हैरान कर दिया है। एक हफ्ते पहले बाजारों में प्याज 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा था लेकिन अब कीमतें हर दिन बढ़ती जा रही हैं। लोअर बाजार सब्जी मंडी में आज  प्याज 80 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। जबकि रविवार को यहां प्याज के दाम 70 रुपये प्रति किलो थे।

विज्ञापन


लगातार बढ़ती कीमतों से लोग परेशान हैं।  दुकानदारों का कहना है कि मंडी में थोक भाव बढ़ने के कारण प्याज महंगा बिक रहा है। प्याज में अचानक महंगाई की वजह से बिक्री में काफी कमी आई है। दुकानदारों ने कहा बाहरी राज्यों में बारिश की वजह से फसल खराब हो गई थी जिसकी वजह से दामों में बढ़ोतरी हुई है। अभी मंडी में प्याज दिल्ली और नासिक से आ रहा है। नई फसल बाजार में आना शुरू होगी तो दाम गिरेंगे।

लोअर बाजार सब्जी मंडी के अध्यक्ष विश्वेशवरनाथ ने कहा कि शिमला में अभी प्याज बाहर से आ रहा है। इस वजह से दामों में उछाल आया है। जैसे ही मंडियों में स्थानीय व ग्रामीण इलाकों की पैदावार आना शुरू होगी तो दामों में गिरावट की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें