फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के डेढ़ लाख पूर्व सैनिकों को कल मिलेगी बढ़ी पेंशन

Thu, 31 Mar 2016 08:39 AM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर

सार

  • वन रैंक वन पेंशन में हरेक को दो से चार हजार रुपये तक फायदा
  • चार किस्तों में मिलेगा एरियर, फैमिली पेंशनरों को एकमुश्त एरियर
  • एक जुलाई 2014 से 29 फरवरी 2016 तक का मिलना है एरियर  
  • 15 साल तक डीएससी में सेवाएं देने वालों को मिलेगा दोहरा लाभ
विज्ञापन
हिमाचल में कुल 1,42,730 पेंशनर हैं। इमनें थलसेना के 1,03,827, वायुसेना के 2,149 और नेवी के 3,636 पेंशनर हैं।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) के लिए पूर्व सैनिकों के लंबे संघर्ष के बाद एक अप्रैल से हिमाचल के करीब डेढ़ लाख पेंशनरों के खाते में एक अप्रैल को बढ़ी पेंशन आएगी। रिवाइज्ड बेसिक पेंशन दो से चार हजार रुपये तक बढ़ी है। फैमिली पेंशनरों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


एक अप्रैल से फैमिली पेंशनरों के खाते में ओआरओपी के एरियर का एकमुश्त जमा होगा, जबकि पूर्व सैनिकों को एक मार्च से चार किस्तों में वन रैंक वन पेंशन का एरियर मिलना शुरू हो चुका है। पूर्व सैनिकों को एक जुलाई 2014 से 29 फरवरी 2016 तक का एरियर मिलेगा।

पूर्व सैनिकों को बेसिक के साथ डीए मिलेगा। हर साल जुलाई में इंक्रीमेंट होगा। जिन पूर्व सैनिकों ने 15 वर्ष तक डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) में सेवाएं दी हैं, उन्हें दोहरा लाभ मिलेगा। जिला पेंशन संवितरण अधिकारी रक्षा मंत्रालय हमीरपुर मेहर सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैमिली पेंशनरों को मिलेगा इतना फायदा

पूर्व सैनिकों को एक जुलाई 2014 से 29 फरवरी 2016 तक का एरियर मिलेगा।
पहले न्यूनतम बेसिक पेंशन थी-3500 रुपये
अब सिपाही एक्स ग्रुप-7145
वाई ग्रुप-7070
ऑनरेरी नायब एक्स ग्रुप-7770
वाई-7070
नायक एक्स ग्रुप-8525
वाई-7170
ऑनरेरी हवलदार-8525, 7374
हवलदार-9793, 7995
ऑनरेरी नायब सूबेदार-11205 व 10742
सूबेदार-13642 व 10690
सूबेदार मेजर-13348 व 13045
ऑनरेरी कैप्टन-17010 रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें