आईएसबीटी में जम्मू के युवक की संदिग्ध मौत
शिमला। राजधानी में जम्मू के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी पहचान पवन कुमार (36) चारु राम वार्ड नंबर-1 कमलिया कांगरी तहसील बेरी पठान जम्मू-कश्मीर निवासी के तौर पर हुई है। टुटीकंडी स्थित आईएसबीटी के पास युवक बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय टैक्सी ऑपरेटरों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पास से एक डायरी और ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इसके परिजनों से संपर्क किया। वीरवार को पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सपुर्द कर दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक दो हफ्ते पहले मजदूरी के लिए पराला मंडी आया था। तबीयत खराब होने के कारण युवक घर जम्मू जा रहा था। इस बीच आईएसबीटी स्टॉपेज के पास युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उधर, पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।