जबकि क्षेत्र में 13 अन्य मढि़यां (महिला) हैं। मढि़यां एक चिन्हित क्षेत्र होता है, जिसे पुरुष और महिला की प्रतीकात्मक संज्ञा दी जाती है। मकर संक्रांति से एक दिन पहले 13 जनवरी की रात को सुराड़ा क्षेत्र के लोग राज मढ़ी की प्रतीक मशाल को हर मढ़ी में लेकर जाते हैं।
पालकी साथ लेकर निकलने वाली टोलियों को 13 मढि़यों में जाकर पालकी स्थापित करनी होती है। जबकि रास्ते में उन्हें रोकने वाली टोलियां भी तैनात रहती हैं। पूर्व में इस संघर्ष के दौरान हथियार का इस्तेमाल भी होता था।
यहां तक कि इस संघर्ष में एक हत्या को राज परिवार की ओर से माफी दी जाती थी। आजादी के बाद से मढि़यों के संघर्ष में हथियार के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गई। वर्तमान में यह संघर्ष छीनाझपटी के तौर पर होती है। जिसमें कई लोग घायल हो जाते हैं।
पुलिस के रहते हैं पुख्ता बंदोबस्त : एसपी
चंबा पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि लोहड़ी पर्व को लेकर लोगाें में खासा उत्साह रहता है। पर्व मनाते समय किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए समय रहते पर्याप्त बंदोबस्त सुनिश्चित किए गए हैं।