फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कुनिहार में सड़क हादसे में एक की मौत

Thu, 10 Aug 2023 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
जाड़ली पंचायत का मामला, गाड़ी के नीचे मिला शव
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके से शव कब्जे में लिया
फॉरेंसिक टीम ने भी किया घटनास्थल का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। जाड़ली पंचायत के गांव टुटुवा में गाड़ी के नीचे एक शव बरामद हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सड़क हादसा बताया जा रहा है, जिसमें कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं आगामी जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। टीम ने भी मौके से कई सुबूत जुटाए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार टुटुवा गांव के एक व्यक्ति की ऑल्टो 800 गाड़ी के नीचे व्यक्ति का शव मिला है। इसकी सूचना ग्राम पंचायत जाडली के उप प्रधान ने पुलिस को दी। वहीं कुनिहार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक व्यक्ति की पहचान शंकर दास उम्र 47 वर्ष गांव सनोग के रूप में हुई है। वहीं मौके का निरीक्षण डीएसपी सोलन भीष्म ठाकुर ने भी किया। इसकी जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दी। टीम ने मौके से कई सुबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन

उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सड़क हादसे का पाया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें