फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: गाय बचाने के चक्कर में हाइड्रा से टकराई कार, चालक की मौत

Thu, 17 Nov 2022 11:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

कार जब भूपपुर के पास पहुंची तो कार के आगे अचानक गाय आ गई। चालक ने गाडी सड़क से बाहर की तरफ काट दी और तभी हाइड्रा से जा टकराई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांवटा साहिब में बुधवार देर रात हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान कमल निवासी शिलाई भटनोल के तौर पर हुई है। पुलिस ने केशव चौहान पुत्र पूर्ण चंद चौहान निवासी शुभखेड़ा पांवटा साहिब के बयान पर मामला दर्ज किया है। केशव ने बताया कि बुधवार रात पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच पर करीब 11 बजे जब वह अपने दोस्त नितिन पुंडीर के साथ गाड़ी में बातापुल से पांवटा की तरफ आ रहे थे तो एक स्विफ्ट कार (एचपी 85-5656) उनकी गाड़ी से आगे चल रही थी।

विज्ञापन


स्विफ्ट कार जब भूपपुर के पास पहुंची तो कार के आगे अचानक गाय आ गई। चालक ने गाडी सड़क से बाहर की तरफ काट दी और तभी हाइड्रा से जा टकराई। क्रेन के टायर में टकराने के बाद कार उल्टी दिशा घूम गई और चालक खिड़की से बाहर गिर गया। घायल को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से देहरादून ले जाते वक्त बीच रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें