मृतकों में हरोली के कर्मपुर निवासी संजीव कुमार (38), पुत्र आयुष (7) और भतीजी प्राची (3) शामिल हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर ट्रक नंगल की ओर जा रहा था।
टाहलीवाल चौक पर ट्रक ने दोपहिया सवार लोगों को चपेट में लिया। इसके बाद ट्रक ने खड़े आठ बाइक, दो कारों को टक्कर मारकर दुकानों के छज्जे तोड़ता हुआ अंदर घुस गया।
हादसे में घायल ममता कुमारी निवासी कर्मपुर, सुभाष निवासी बट्टकलां, दाता राम निवासी ललड़ी, मनप्रीत निवासी अमृतसर को अस्पताल भेजा गया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि हादसे के असल कारणों का पता लगाया जा रहा है।