फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने नौ लोग कुचले, पिता-पुत्र और भतीजी की मौत

Sat, 09 Feb 2019 10:39 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत टाहलीवाल बाजार में शुक्रवार दोपहर हाइड्रोजन गैस के सिलिंडरों से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू हो गया। सड़क पर जा रहे दोपहिया वाहन और पैदल जा रहे नौ लोगों और एक दर्जन छोटे-बड़े वाहनों को कुचलते हुए दुकानों में घुस गया। ट्रक ने करीब सात दुकानों को चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


हादसे में पिता-पुत्र और तीन साल की भतीजी की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर घायल हो गए। बाजार में अफरातफरी और चीख पुकार मच गई। टाहलीवाल चौक पर लंबा जाम लग गया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। प्रारंभिक छानबीन में ब्रेक फेल होने से हादसा बताया जा रहा है।

विज्ञापन

ये लोग हुए हादसे का शिकार

मृतकों में हरोली के कर्मपुर निवासी संजीव कुमार (38), पुत्र आयुष (7) और भतीजी प्राची (3) शामिल हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर ट्रक नंगल की ओर जा रहा था।

टाहलीवाल चौक पर ट्रक ने दोपहिया सवार लोगों को चपेट में लिया। इसके बाद ट्रक ने खड़े आठ बाइक, दो कारों को टक्कर मारकर दुकानों के छज्जे तोड़ता हुआ अंदर घुस गया।

हादसे में घायल ममता कुमारी निवासी कर्मपुर, सुभाष निवासी बट्टकलां, दाता राम निवासी ललड़ी, मनप्रीत निवासी अमृतसर को अस्पताल भेजा गया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि हादसे के असल कारणों का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें