शिमला। बालूगंज गोपाल मंदिर में शनिवार को महाशिवपुराण कथा के नौवें दिन 12 ज्योतिर्लिंगों की महिमा बताई गई। कथाव्यास आचार्य पंकज हरी गोपाल महाराज ने कहा कि देश के बारह स्थानों पर जो शिवलिंग मौजूद हैं उनमें ज्योति के रूप में स्वयं भगवान शिव विराजमान हैं। इसलिए इन्हें ज्योतिर्लिंग के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि देशभर में भगवान शंकर के कई प्रसिद्ध मंदिर और शिवालय हैं लेकिन भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगोंं अलग महत्व है। सुबह 11:20 बजे कथा को विश्राम दिया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया गया। इस मौके पर बालूगंज गोपाल मंदिर सभा के प्रधान राजीव ठाकुर, उपप्रधान राजेश सूद, अरुण जस्सल, केके वर्मा, सौरभ सूद और विकास मौजूद रहे। संवाद