हादसे में घायल अस्पताल में उपचाराधीन
- फोटो : अमर उजाला
शाहतलाई-दियोटसिद्ध मार्ग पर सेऊ गांव के पास गुरुवार को श्रद्धालुओं से भरे टेंपो की अचानक बॉडी खुल गई। इससे टेंपो सड़क पर पलट गया। इस हादसे में करीब एक दर्जन लोगों को चोटें आईं हैं।
घायलों को स्थानीय अस्पताल में उपचार करवाया गया। वहीं इस संबंध में तलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब जालंधर के गांव चोगा से 40 श्रद्धालु एक टेंपो में दियोटसिद्ध आ रहे थे।
इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मद्द से श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घायल श्रद्धालुओं ने पुलिस में मामला दर्ज करवाने के लिए मना कर दिया था। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया की तलाई में हादसा हुआ है जिसमें करीब एक दर्जन के करीब लोग घायल हुए हैं।