फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोल्वो और कार में जोरदार टक्कर, एक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Tue, 03 Jul 2018 08:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर कनैड के पास दिल्ली से मनाली जा रही वोल्वो बस की मंडी की तरफ आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार चिकित्सक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। उन्हें सुंदरनगर अस्पताल से मंडी रेफर किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस दौरान मार्ग पर करीब एक घंटे जाम की स्थिति रही। पुलिस ने क्षतिग्र्रस्त वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त डॉ. दलीप मिश्रा (57) पुत्र देवी प्रसाद मिश्रा निवासी एबी रोड, मुरैना मध्य प्रदेश के रूप में की है।

घायलों की पहचान सुमन (30) पत्नी डॉ. दलीप मिश्रा, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव विवेक गोस्वामी (31) पुत्र योगेश गोस्वामी निवासी किला गेट ग्वालियर, मध्य प्रदेश और  टैक्सी चालक सूरजमणी (45) पुत्र जगलू निवासी कुलाहण तहसील धर्मपुर जिला मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि टैक्सी मनाली से हायर की गई थी। दंपती मनाली घूमने के बाद दिल्ली की ओर जा रहा था। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें