फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा मॉडल कॉलेज, 150 विद्यार्थी आर्ट्स के, एकमात्र प्रवक्ता अर्थशास्त्र का

Thu, 11 Feb 2021 12:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिक्षा में गुणवत्ता लाने के सरकार के दावों की पोल चंबा का मॉडल कॉलेज लिल्हकोठी खोल रहा है। यहां कला संकाय के 150 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। हैरानी इस बात की है कि कॉलेज में एकमात्र प्रवक्ता तैनात है, वो भी अर्थशास्त्र का। वर्ष 2016 में खुले कॉलेज में पांच साल बाद भी खाली पदों को नहीं भरा गया है। इसके विपरीत पहले से भरे पद भी खाली हो गए हैं। प्राचार्य का पद भी नवंबर माह से रिक्त पड़ा हुआ है। 

विज्ञापन


महाविद्यालय में कला और वाणिज्य संकाय चल रहा है। प्रवक्ताओं के पद खाली होने के कारण कॉलेज में वाणिज्य संकाय में एक भी विद्यार्थी ने दाखिला नहीं लिया। मौजूद समय में कला संकाय के 150 विद्यार्थी हैं। कोरोना के बीच कॉलेजों में फिर से पढ़ाई शुरू हो गई है। कला संकाय के विद्यार्थियों को पढ़ाने वाला भी यहां कोई नहीं। अर्थशास्त्र के प्रवक्ता विद्यार्थियों की कक्षा में जाकर इन्हें जरूरी परामर्श दे रहे हैं। अर्थशास्त्र विषय को छोड़कर सभी विषयों को प्रवक्ताओं के पद खाली चल रहे हैं।

एबीवीपी इकाई लिल्हकोठी के उपाध्यक्ष रंजन ठाकुर ने बताया कि मॉडल कॉलेज के नाम पर सरकार विद्यार्थियों के साथ मजाक कर रही है। 150 विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए यहां पर एकमात्र प्रोफेसर तैनात हैं। 
विज्ञापन


छह साल से कॉलेज में खाली चल रहे पदों को नहीं भरा जा रहा है। यहां पर पहले पढ़ाने वाले प्रवक्ताओं का तबादला हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि 14 दिन के भीतर खाली पदों को नहीं भरा गया तो संगठन अभिभावकों को साथ लेकर भूख हड़ताल करेगा। कॉलेज प्रशासन के जरिये सरकार को ज्ञापन भेजा गया है। 

कॉलेज में तैनात प्रवक्ता शिवाल सिंह ने बताया कि एबीवीपी ने उन्हें ज्ञापन सौंपा है। इसे विभाग के उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि नवंबर माह में प्राचार्य का तबादला यहां से पालमपुर के लिए हो गया था। 

भरमौर-पांगी के विधायक जियालाल कपूर ने बताया कि कॉलेज में प्रवक्ताओं के खाली पद भरने के लिए मुख्यमंत्री से बात की गई है। सरकार की कोशिश है कि कॉलेज में खाली चल रहे प्रवक्ताओं के पदों को जल्द से जल्द भर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें