फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हनुमान जन्मोत्सव पर जाखू में चढ़ेगा डेढ़ क्विंटल का रोट

विज्ञापन
विज्ञापन
हवन यज्ञ और सुंदरकांड का होगा पाठ
विज्ञापन

आईस्क्रीम, जलेबी, पिज्जा और राम लड्डू के लगेंगे स्टॉल

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के जाखू मंदिर में हनुमान जयंती पर शनिवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान हनुमान जी को डेढ़ क्विंटल के रोट का भोग लगाया जाएगा। मंदिर को गेंदे के फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक रूप से सजाया जाएगा।
सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खुल जाएंगे। इसके बाद बजरंगबली का शृंगार होगा। सुबह 7 बजे आरती होगा। सुबह 9:00 बजे हवन यज्ञ शुरू हो जाएगा। वहीं 10:30 बजे से मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्णाहुति के बाद बजरंगबली को हलवे और रोट का भोग लगाया जाएगा। हनुमान सेवा समिति के सदस्य देस राज सागर ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर में विशेष रूप से भक्तों के लिए आईस्क्रीम, जलेबी, पिज्जा और राम लड्डू, मिल्क केक, रोट और हलवा के स्टाॅल भी लगाए जाएंगे। इस अवसर पर मंदिर में सुबह आठ बजे से भंडारा शुरू हो जाएगा, जो दिनभर चलता रहेगा। इस अवसर पर संकट मोचन में अखंड हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा। वहीं खुशहाला महावीर मंदिर शोघी में हनुमान को 11 किलो का रोट चढ़ाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। चैत्र माह के शुक्ल की पूर्णिमा तिथि यानी 12 अप्रैल शनिवार को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। हनुमान जयंती को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। हिंदू मान्यता के अनुसार इस दिन बजरंगबली का जन्म हुआ था और धरती पर आज भी सशरीर मौजूद है। बजरंगबली भक्तों के संकटों का निवारण करते हैं इसलिए इन्हें संकटमोचन भी कहा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें