फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचीं बालिका आश्रम की बच्चियां, सीएम के साथ किया दोपहर का भोजन

Tue, 04 Apr 2023 07:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

अनाथ बच्चों ने विधानसभा में प्रश्नकाल की कार्रवाई देखी। पहली बार विधानसभा की कार्रवाई देखने के लिए पहुंचे बच्चे काफी उत्साहित दिखे। 
विज्ञापन
बालिका आश्रम टूटीकंडी बच्चों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निमंत्रण पर बालिका आश्रम टुटीकंडी के 69 बच्चे मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचे। इन बच्चों ने पहली बार विधानसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही देखी। बाद में इन बच्चों ने मुख्यमंत्री के साथ दोपहर का भोजन भी किया।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने सचिवालय जाने के बजाय बालिका आश्रम जाकर उनसे बातचीत की थी। प्रदेश सरकार ने अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना शुरू की है। इसके लिए 101 करोड़ रुपये का कोष स्थापित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें